फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में हाईवे पर मिली महिला

Fri, 17 Feb 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
महिला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा के पास नेशनल हाईवे किनारे शुक्रवार तड़के गंभीर रूप से घायल एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पीएचसी में भर्ती कराया,
विज्ञापन


जहां महिला चिकित्सक के नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल फिर बाद में हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। महिला के हाथ और पैर चुनरी से बंधे थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की रेप के बाद हत्या की कोशिश की गई है

और उसे मरा समझकर हाईवे पर फेंका गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शुक्रवार तड़के चार बजे गांव सिखैड़ा के पास नेशनल हाईवे किनारे एक महिला गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ी हुई थी। उसके हाथ उसकी चुनरी और पैर रस्सी से बंधे हुए थे।
विज्ञापन


एक राहगीर ने सौ नंबर पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को आनन फानन में पीएचसी ले आई। वहां महिला चिकित्सक के नहीं होने पर  पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया।

हालत नाजुक होती देख चिकित्सकों ने महिला को मेरठ मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला को होश नहीं आया था। महिला कौन, कहां की रहने वाली और उसके साथ क्या हुआ है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

आशंका है कि महिला की रेप के बाद हत्या की कोशिश की गई है। हालांकि, इसका खुलासा मेडिकल जांच के बाद ही मुमकिन हो पाएगा।

वहीं, एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि महिला मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, उसकी सुरक्षा के मद्देनजर एक महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। प्रारंभिक जांच में रेप का मामला नजर नहीं आ रहा है, मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें