फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा के साथ जालसाजी

Fri, 01 Apr 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जालसाजी का ‌शिकार सुभीता शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसी शातिर ने रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा के खाते से 28.5 हजार रुपये निकाल लिए।  शातिर ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर कॉल की थी और उनके एटीएम का पिन पता कर लिया। कैश निकलने का मैसेज आने के बाद जिलाध्यक्षा ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला भगवानपुरी निवासी सुभीता शर्मा रालोद में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा व कुचेसर चौपला स्थित विवेकानंद स्कूल की प्रधानाचार्या हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे उनके फोन पर एक कॉल आई।

फोनकर्ता ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का अधिकारी बताया और कहा कि उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाला है, इसके जारी रखने के लिए वह पिनकोड बता दें। ताकि वह एटीएम को दोबारा चालू करा सके।
विज्ञापन


फोनकर्ता के झांसे में आकर सुभीता शर्मा ने अपना पिनकोड बता दिया। इसके बाद शातिर ने ऑनलाइन शापिंग के जरिये करीब 28.5 हजार गायब कर दिए। रुपये निकलने का मैसेज आते ही सुभीता शर्मा को ठगी का पता चला। शुक्रवार को जिलाध्यक्षा ने एसपी कार्यालय में मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें