फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में लटका मिला महिला का शव

Sun, 05 Jun 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनूपुरा गांव में एक महिला का शव कमरे में लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


गढ़ क्षेत्र  के गांव जनूपुरा निवासी राजू प्रजापति अपने परिवार के साथ लठीरा गंगा में डुबकी लगाने गया था। घर में उसकी पत्नी रीना अकेली थी। राजू ने घर वापस लौटकर देखा तो एक कमरे में संदिग्ध दशा में एक कमरे में लटका मिला है।

यह मंजर देख  राजू के पैरों तले की जमीन खिसक गई । घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। तहसीलदार, मजिस्ट्रेट भगतसिंह और इंस्पेक्टर समरजीत सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। उधर, सूचना पर पहुंचे रीना के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। रीना के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आस-पास के लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि अंदर से दरवाजा बंद होने पर रीना की मौत का मामला खुदकुशी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, जिसका शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।  मृतका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें