फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर लगा धोखा देकर रुपये लेने का आरोप

Wed, 01 Jun 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव दस्तोई में जिला पंचायत सदस्य की दबंगई से परिवार के पलायन करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब ग्रामीणों ने महिला पर धोखा देकर रुपये हड़पने और गांव से भाग जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय में दिये शिकायती पत्र में गांव दस्तोई निवासी निश्चल, नरेश, नवीन, धीेरेंद्र मलिक, मुनीष, सुरेंद्र और बली ने बताया कि गांव में एक महिला पिछले काफी समय से रह रही थी।

जिसने धोखे से मकान बेचने और दूध के नाम पर रुपये ले लिए हैं। जब लोगों ने अपने रुपये मांगे और मकान का बैनामा करने के लिये कहा तो वह इधर-उधर की बात कहकर टरकाने लगी। साथ ही मकान को भी किसी दूसरे को बेच दिया और शहर में आ गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला ने निश्चल से दूध बेचने के नाम पर 50 हजार, नरेश से मकान बिक्री करने के नाम पर एक लाख 85 हजार, नवीन से 50 हजार, धीरेंद्र से 1.10 लाख, मुनीश से 80 हजार, सुरेंद्र से 12 हजार रुपये ले रखे हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उक्त महिला ने एक जिला पंचायत सदस्य पर दबंगई दिखाने का आरोप लगाते हुए गांव से पलायन की शिकायत एसपी से की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें