फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश

Fri, 01 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गालंद में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश की। जैसे ही उसने अपने परिवार पर मिट्टी का तेल डाला सभी ने शोर मचा दिया। चीख पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे और जान बचाई।
विज्ञापन


उधर, लोगों को आता देख पति भाग निकला। पुलिस के अनुसार गांव गालंद में मिथलेश अपने बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार सुबह उसके पति ने पत्नी और तीनों बच्चों आकाश (15) सूरज (12) बादल (8) के ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया।

इस पर सभी ने शोर मचा दिया। चीख पुकार सुन पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची पति फरार हो चुका था। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। महिला से भी पूछताछ की गई है। जल्द आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें