फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर विधवा से रेप की कोशिश

Sat, 11 Jun 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने विधवा के साथ रेप की कोशिश की। विधवा के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी ने भी थाने में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि विधवा को उधार दिए रुपये वापस मांगने पर इस तरह के आरोप उस पर लगाए गए हैं। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की मौत हो गई थी।

इसके बाद से वह अपने तीन बच्चों को साथ मायके में रहने लगी थी। शुक्रवार को बिजली नहीं आने पर रात को वह मकान की छत पर सो रही थी। इस दौरान गांव निवासी एक युवक दीवार कूदकर छत पर आ गया और तमंचा दिखाकर पर विधवा से रेप की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


इस पर विधवा ने शोर मचा दिया। पड़ोस में जाग होने पर आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। विधवा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, आरोपी ने भी थाने में तहरीर दी है,

जिसमें उल्लेख किया है कि विधवा ने दो साल पहले अपने एक रिश्तेदार को 18 हजार की रकम उधार दिलाई थी, जिसके वापस मांगने पर वह रेप की कोशिश का झूठा इल्जाम लगा रही है।
विज्ञापन


 एसओ आरके शर्मा का कहना है कि दोनों ही तहरीरों के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें