फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों में हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ा

Sat, 10 Jun 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो युवकों में शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना से गुस्साए करीब एक दर्जन लोगों ने शनिवार को गढ़ में ईदगाह के पास स्थित प्रिंटिंग प्रेस में तोड़फोड़ कर वहां मौजूद लोगों से मारपीट की। पीड़ित प्रेस मालिक ने लूटपाट करने का आरोप लगा तहरीर दी।
विज्ञापन


गढ़ में तहसील मुख्यालय के पास ईदगाह में स्थित प्रिंटिंग प्रेस मालिक आलमगीर के बेटे की शुक्रवार को गांव बदरखा के एक युवक से हाथापाई हो गई थी। इसकी रंजिश में करीब एक दर्जन लोगों ने शनिवार दोपहर करीब चार बजे प्रिंटिंग प्रेस में धावा बोल दिया।

उन्होंने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ और वहां मौजूद आकिब, तालिब और शहजर से मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की भनक लगते ही हंगामा करने वाले लोग वहां से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन


प्रिंटिंग प्रेस मालिक आलमगीर ने गांव बदरखा निवासी वसीम को नामजद करते हुए एक दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर एक मोबाइल, दो लैपटॉप और 36 हजार की रकम लूट ले जाने का आरोप लगाया है।

कस्बा चौकी इंचार्ज भगवत स्वरूप ने बताया कि घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजकर घटना की जांच की जा रही है। इसमें सच्चाई सामने आने के आधार पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें