चंडी रोड के व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर एक फुटवियर व्यापारी पर व्यापारियों के रुपये हड़पने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
व्यापारियों ने मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी रामनिवास, दिनेश, संदीप आदि ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि बाजार में एक फुटवियर विक्रेता ने उन लोगों से माल लेकर भुगतान नहीं किया है।
रुपयों की मांग करने पर वह झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता है। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।