फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और लूट के खुलासे के लिए एसओजी सहित तीन टीमें गठित

Wed, 07 Jun 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
एसओजी टीमें गठित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिन दहाड़े बेखौफ बदमाशों द्वारा हत्या और लूट की घटनाओं से जिला थर्राया हुआ है। ऐसी स्थिति से पुलिस को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर एसपी ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी सहित तीन टीमों को लगाया है।
विज्ञापन


इसके साथ साथ थानों को अपने अपने क्षेत्रों में नियमित चैकिंग और गश्त के सख्ती से निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गांव टियाला में किठौर रोड पर स्थित ठेके पर लूटपाट के बाद कैंटीन संचालक से भी नगदी लूटकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में मृतक रमेश के भतीजे संदीप ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले भी क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर भी इसी गैंग पर लूट का शक है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर दिन दहाड़े घटनाओं को अंजाम देने वाला यह गैंग अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। मामले की गंभीरता और लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसपी हेमंत कुटियाल ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी सहित तीन टीमें गठित की हैं।

तीनों टीमों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे का अल्टीमेटम दिया है। इसके अलावा घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्रों में नियमित चैकिंग और गश्त के आदेश भी दिए गए हैं। गैंग की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है।
विज्ञापन


एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि पुलिस की टीमें कई बिंदुओं पर काम कर रही हैं। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें