फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से गैंगरेप की सूचना पर थाने में हंगामा

Tue, 28 Mar 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली से प्रेमी के साथ गढ़ आई नेपाली मूल की युवती के साथ गैंगरेप की सूचना मिलने पर भाजपाइयों ने मंगलवार को कोतवाली में हंगामा किया। हंगामे पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


हालांकि पूछताछ में युवती ने गैंगरेप की बात से इंकार किया। युवती दिल्ली से अपने प्रेमी के साथ भागकर आई थी। नेपाली मूल की एक युवती दिल्ली में सर्विस करती है। कंपनी के एक सहकर्मी के बेटे से युवती का प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

प्रेमी युगल सोमवार दोपहर घर छोड़कर ट्रेन से रात करीब 8 बजे गढ़ स्टेशन पहुंच गया। प्रेमी ने गांव दौताई में बुआ का घर होने की बात कहकर ठहरने के लिए युवती के साथ वहां चल दिया। रास्ते में दो युवक घूमते मिल गए।
विज्ञापन


उन्होंने अनजान लड़का-लड़की को गांव के आसपास घूमता देखकर पूछताछ की। प्रेमी युगल उन्हें चकमा देकर वापस गढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच अगए। जहां रात बिताने के लिए वे कमरा तलाशने लगे। एक चाय विक्रेता ने उन्हें पास के ही एक युवक के पास भेज दिया।

उसने प्रेमी युगल को अपने ऑफिस में बैठा लिया और युवक-युवती से नाम-पता की जानकारी लेने लगा। तभी किसी ने कोतवाली में सूचना दे दी। पुलिस प्रेमी युवक को कोतवाली ले आई।

इसी बीच मामले की जानकारी मिलते ही भाजपाई कोतवाली पर जमा हो गए और युवती के साथ गैंगरेप का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। कमल त्यागी, अंकुर त्यागी, अरुण त्यागी, गोपाल ठाकुर, चेतन त्यागी, दीपांशु दीक्षित, अतुल कुमार ने कहा कि युवती के साथ गलत हुआ है।

हंगामे के बाद पुलिस दो युवकों को हिरासत में ले आई। सीओ सतीश चंद्र पांडेय और इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने महिला पुलिस को साथ लेकर युवती से पूछताछ की

तो उसने अपने साथ रेप या गैंगरेप होने की बात से इंकार किया। गढ़ पुलिस ने सूचना देकर दिल्ली के सराय रोहिला थाने की पुलिस को बुलाकर प्रेमी युगल को उन्हें सौंप दिया।

दिल्ली में रहने वाली नेपाली मूल की युवती के साथ गैंगरेप होने की सूचना के बाद मंगलवार  दोपहर एसपी हेमंत कुटियाल गढ़ कोतवाली में पहुंच गए।

उन्होंने युवती के साथ गैंगरेप होने की बात को निराधार बताकर हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छुड़वा दिया। एसपी ने बताया कि युवती की मां ने दिल्ली एक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें