दत्तियाना बिजली घर से जुड़े बकाएदार व बिजली चोरी करने वाले 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जेई एसपी सिंह ने बताया कि बाबूगढ़ थाने में गांव दत्तियाना के पांच बकाएदारों के कनेक्शन काटकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जिनमें विशंबर, ज्ञानचंद, श्रीदत्त, सुंदर व मायावती शामिल हैं। जबकि सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिनमें राजकुमार, फ्रेय, अशोक, सतीश, जयवीर, राजवीर व संजय शामिल रहे। सभी लोगों के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।