फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले की धमकी से पुलिस के पहरे में हुए फेरे

Fri, 22 Apr 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक मनचले की धमकी ने बाराती, घराती और पुलिस के होश उड़ा दिए। मनचले ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में हो रही एक शादी समारोह से दुल्हन को उठा ले जाने की खुलेआम धमकी थी। इसलिए पुलिस की मौजूदगी में बारात चढ़त, फेरे और दुल्हन की विदाई कराई गई।
विज्ञापन


विदा के बाद बारातियों और घरातियों ने राहत की सांस ली। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की लड़की का रिश्ता मेरठ के युवक से तय हुआ था। इस पता चलते ही गांव के एक सिरफिरे युवक ने रिश्ता न तोड़ने पर लड़की को शादी-समारोह से उठा ले जाने की धमकी दी थी।

दबंग युवक की धमकी से भयभीत परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मनचले को पकड़ने के लिए कई दिन तक भागदौड़ की, लेकिन वह दबोचा नहीं जा सका। बृहस्पतिवार रात उस लड़की बारात मेरठ से गांव आई, लेकिन बारातियों और घरातियों में दबंग की धमकी का भय दिखाई दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ शाम को पहुंचे गए और पुलिस की मौजूदगी में बारात चढ़त से लेकर फेरे और विदाई तक की सभी रस्में संपन्न हुई। दुल्हन विदा होने तक शादी समारोह में तनाव का माहौल रहा। विदाई के बाद बारातियों और घरातियों ने राहत की सांस ली।

लड़की के परिवार को धमकाने सिरफिरे की तलाश की जा रही है। शादी-समारोह शांतिपूर्वक निपट गया। मनचले को गिरफ्तार करने के लिए टीम को लगा दिया गया है। - अखिलेश कुमार, इंस्पेक्टर 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें