फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, हंगामा

Thu, 16 Mar 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली कर्मियों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कोटला मेवातियान के एक घर में बिजली चेकिंग करने गए ऊर्जा निगम के कर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान एक कर्मी घायल हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जेई ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार कोटला मेवातियान निवासी दो भाई अकरम व असलम एक ही मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह जेई साहब सिंह दस लोगों की टीम के साथ उसके मकान पर पहुंचे।

वहां चेकिंग के लिए टीम मकान में घुस गई। इस दौरान टीम ने पावर मीटर की वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी। जिसका घर में मौजूद महिलाओं ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर घर में मौजूद अन्य परिजन बाहर आ गए।
विज्ञापन


जिस पर बिजली कर्मियों को मकान में बंधक बना लिया गया। उनके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर काफी संख्या में मोहल्ले की भीड़ जमा हो गई। बिजली कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान बिजली कर्मी सतीश घायल हो गया।

जैसे तैसे बिजली कर्मी जान बचाकर भागे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओ यशेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी भी थाने पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी पक्ष के काफी लोग भी थाने पहुंच गए। जेई साहब सिंह ने दोनों भाई व उनके एक पुत्र के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, आरोपियों के परिजनों ने भी बिजली कर्मियों पर अभद्रता व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें