फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को लूटने वाले दो दबोचे

Fri, 12 Aug 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
यात्रियों को लूटने वाले दो दबोचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल में यात्रियों को नशे की गोलियां खिलाकर लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने शहर के रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। आरोपियों के पास से चाकू, चोरी का मोबाइल फोन और 90 नशे की गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


दोनों शातिरों ने बताया है कि वह काठगोदाम एक्सप्रेस में यात्रियों को लूटने वाले थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएम असलम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आरपीएफ व जीआरपी की टीम हापुड़ स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी।

जब टीम प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची तो दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखे। टीम ने उनसे टिकट दिखाने की बात कही तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


तलाशी में आरोपियों के पास से एक चाकू, एक चोरी का मोबाइल फोन और नशे की 90 गोलियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जुबैर और गुलफाम निवासी अमरोहा बताया।

यह दोनों ट्रेनों में यात्रियों को नशे की गोलियां खिलाकर उनके साथ लूटपाट करते थे। दोनों ने बताया है कि वह हापुड़ स्टेशन पर आने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस में यात्रियों को लूटने का प्लान बना रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें