फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल कारोबारी के यहां छापा

Sat, 04 Mar 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में आई मेरठ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दिल्ली रोड स्थित रविंद्र आयल की केएल वैजीटेबल आयल प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर छापा मारा। यहां से टीम द्वारा सरसों के तेल के दो नमूने भरे गए।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर खाद्य सुरक्षा आयुक्त रामनरेश यादव के नेतृत्व में टीम दिल्ली रोड स्थित रविंद्रा ऑयल वालों की फर्म केएल वैजीटेबल आयल प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड पर पहुंची।

टीम के यहां पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने यहां स्टॉक की जांच की। जांच के समय यहां 350 कुंतल सरसों का तेल मौजूद था। टीम ने यहां से खुले और पैक सरसों के तेल के एक-एक नमूने लिया।
विज्ञापन


ऑयल मिल के मालिक विजय अग्रवाल ने बताया कि विभाग का कार्य जांच करना है। विभाग की कार्रवाई में पूरी तरह से सहयोग किया गया है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त रामनरेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया कोई ज्यादा बड़ी कमी नजर नहीं आई है। बाकी नमूने लैब भेजे जाएंगे, नमूने की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकतर तेल कारोबारी शटर गिराकर निकल गए। टीम में खाद्य निरीक्षक केके यादव व मनोज कुमार भी शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें