फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात पुलिस ने किए 20 लाख रुपये बरामद

Fri, 13 Jan 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
20 लाख रुपये बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित साइलो चौकी द्वितीय पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बैंक कैशियर की निजी कार से 20 लाख रुपये बरामद किए हैं। मौके पर कैशियर के पास पकड़े गए रुपयों का कोई हिसाब नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला आयकर विभाग को सुपुर्द कर दिया है। शुक्रवार की शाम एसपी अलंकृता सिंह ने जिले की नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कराया। साइलो चौकी प्रभारी रवि रतन पुलिस टीम के साथ मेरठ रोड पर चौकी के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान मेरठ से हापुड़ की ओर आ रहीं कार से पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 लाख रुपये बरामद किए। कार में यूनियन बैंक खुर्जा शाखा के कैशियर और दो अन्य लोग सवार थे।
विज्ञापन


पूछताछ में कैशियर ने बताया कि वह मेरठ मुख्य ब्रांच से रुपये लेकर खुर्जा ब्रांच जा रहे थे। हालांकि, वह मौके पर कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस पकड़े गए रुपयों व कैशियर को कार सहित लेकर थाने लेकर आ गई।

पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दी। आयकर विभाग के अफसर बरामद रुपयों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रहे है। फिलहाल रुपयों के बारे में दस्तावेज मंगाए गए हैं।

वहीं, सीओ शैंलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान 20 लाख रुपये मिले थे। रुपयों के बारे में जांच की जा रही है। आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें