मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सरकारी स्कूल के अंदर 14 साल की मासूम हैवानियत का शिकार हुई है। नाबालिग का स्कूल के अंदर ही दो आरोपियों ने कथित तौर पर गैंग रेप किया है। घटना भोपाल के सरकारी स्कूल भोपाल बिलखिरिया कला की है।
एएनआई की खबर के मुताबिक दोनों आरोपी इस घिनौने अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और गंभीरता से दोनों की तलाश की जा रही है।
Madhya Pradesh: 14-year-old girl gang raped in a Govt school in Bhopal's Bilkhiriya Kalan, both accused on the run
— ANI (@ANI_news) January 13, 2017