फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर लेकर पिता-पुत्र से लूट

Wed, 09 Mar 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 बाइक सवार बदमाशों ने एक किसान और उसके पिता को गन प्वाइंट पर लेकर 20 हजार की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पिता-पुत्र को पीटा और हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव हशूपुर के किसान मुनेंद्र सिंह के पिता राजपाल सिंह बीमार हैं। सिंभावली के एक निजी अस्पताल के डाक्टर ने राजपाल को मेरठ में भर्ती कराने की सलाह दी थी। इस पर किसान मुनेंद्र बुधवार को पिता के साथ सिंभावली में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से रुपये निकाले गया था।

बताया गया है कि लौटते समय दोपहर करीब दो बजे  सिंभावली से गांव को आने वाले रास्ते पर दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने मुनेंद्र की बाइक को रोक लिया। मुनेंद्र और उसका पिता कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ले लिया और 20 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मुनेंद्र और उसके पिता को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सिंभावली एसओ सिंभावली एनके शर्मा का कहना है कि पीड़ित किसान की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बैंक जाकर सीसीटीवी की फुटेज भी देखी, लेकिन फुटेज में बदमाश नहीं दिखाई दिए। जल्द बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें