फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आवास के पीछे बैंक अफसर की पत्नी का मोबाइल झपटा

Wed, 09 Mar 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
स्ने‌चिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आवास के पीछे सर्वोदय कालोनी में बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने रिक्शा सवार एक बैंक अधिकारी की पत्नी का मोबाइल झपट लिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर पुलिस अधीक्षक आवास के पास असौड़ा मोड़ पर एक बैंक अधिकारी जतिन अपने परिवार समेत किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार दोपहर उनकी पत्नी रिक्शा पर बाजार से घर लौट रही थीं।

बताया गया कि जब वह पुलिस अधीक्षक आवास के पीछे सर्वोदय कालोनी से गुजर रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचाया तो लोग बदमाशों के पीछे दौड़े, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें