फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलप्रूफ प्लान बनाकर घटना को देते थे अंजाम

Tue, 20 Jun 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पावर स्टेशन पर लूटपाट करने वाले बदमाशों की कुंडली खंगालने पर यह साफ हो गया है कि बदमाश बेहद शातिर थे। कई महीने से दर्जनों घटनाओं को अंजाम देने से पहले वह फुलफ्रूफ प्लान बनाते थे। जांच में बदमाशों के बारे में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हें देखकर पुलिस भी अचंभे में है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के उक्त बदमाशों ने जिले में हाल ही में शराब ठेके पर हुई लूट व कैंटीन संचालक की हत्या के अलावा गैस एजेंसियों सहित दस से अधिक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया। इसके अलावा मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर और मोदीनगर में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास मात्र दस गोली होने के बावजूद उन्होंने कई घंटों तक पुलिस की नाक में दम रखा। तीनों बदमाश बेहद शातिर थे। लूट के लिए निकलने से पहले वह अपने मोबाइल बंद कर लेते थे इसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद अपने निज स्थान पर पहुंचने के बाद ही मोबाइल ऑन करते थे।
विज्ञापन


सर्विलांस के दौरान उनके नंबरों को पुलिस ट्रेस न कर सके। जांच में घटनाओं के दौरान बदमाशों के मोबाइल की लोकेशन बुलंदशहर ही आई है।  लूट के बाद पुलिस को भ्रमित करने के लिए भागने के रास्ते का चयन सोच समझकर किया जाता था।

लूट के बाद बदमाश जिस दिशा में भागते थे उसके बाद छोटे रास्ते से होते हुए निकलते थे। बदमाशों के शातिर होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लूट करने से पहले एक सफेद रंग की अपाचे का फर्जी नंबर ढूंढ निकाला था।

मोदीनगर रोड के गांव सरावा निवासी इंतजार की बाइक का नंबर चोरी कर उन्होंने अपनी बाइक पर लिखवा लिया था। ताकि नंबर ट्रेस होने पर पुलिस इनतक न पहुंच सके।

पुलिस के अनुसार पुलिस द्वारा दबोचा गया बदमाश साठा निवासी राहुल पंडित लॉ करने के बाद बुलंदशहर कचहरी में वकालत कर चुका है। ऐसे में उसे कानून की भी पूरी जानकारी है।

दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी में बाइक सवार बुलंदशहर के सैदपुर निवासी दो युवकों व गांव ददाय र निवासी एक युवक का बड़ा योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 15 अगस्त को इन को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें