फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में हुई मारपीट, तीन घायल

Fri, 08 Apr 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
प‌िटाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तहसील परिसर में सौलाना गांव के दो पक्षों में शुक्रवार जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। मारपीट से तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक 10 दिन पूर्व वीरेंद्र पुत्र जगदीश और राजकुमार पुत्र भानु प्रताप के बीच चुनाव में हार-जीत को लेकर नोक-झोंक हुई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजीव शुक्ला ने शांति भंग के अंदेशा करने पर दोनों पक्षों को धारा 107/116 के तहत कार्रवाई करते हुए 58 लोगों को एक वर्ष तक शांति बनाए रखने के लिए दो-दो लाख रुपये का मुचलका पाबंद किया था।

शुक्रवार को दोनों पक्षों के लोग जमानत के लिए तहसील पहुंचे थे। सूत्रों की माने तो रीता सिंह प्रधान सौलाना के पति राजकुमार पक्ष के लोग जमानत करा कर लौट रहे थे। इसी दौरान टिप्पणी करने पर राजकुमार पक्ष के नरेश, प्रमोद, भरत सिंह को वीरेंद्र पक्ष ने तहसील परिसर में लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


इससे तहसील में अफरा तफरी मच गई। प्रधान पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर थाना पहुंची। घायलों में प्रधान का देवर नरेश, भरत सिंह, जसवीर सिंह शामिल हैं।

थानाध्यक्ष संजीव शुक्ला ने बताया कि उपद्रवियों खिलाफ कार्रवाई की  जाएगा। उधर, एसडीएम कन्हेई सिंह यादव ने बताया कि किसी को भी कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। तहसील परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें