फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में दो को पुलिस ने उठाया

Fri, 08 Apr 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
दौड़ द‌िलाएगी जीत - फोटो : Demo
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुसौरा गांव में बुधवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने घायल मधुबाला की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला की तहरीर के अनुसार कुसौरा गांव में छह अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे मेरा पुत्र धीरज कुमार चौबे तथा मेरे जेठ जनार्दन चौबे डेरे से भोजन करने के लिए घर आ रहे थे।

तभी बीच रास्ते में पहले से घात लगाए लोगों ने लाठी-डंडे  से उन पर वार कर दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्र व जेठ की शोर सुनकर मैं और मेरे पति सुरेंद्रनाथ चौबे सहित कई लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मुझे भी मारा और भाग गए।
विज्ञापन


इसमें आशुतोष कुमार सिंह, आनंद सिंह, सुशील सिंह, सुजीत सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी आनंद सिंह व सुशील कुमार सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें