अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर व्हाटस एप पर डाली
- फोटो : अमर उजाला
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में एक किशोर की उसके ही तीन दोस्तों ने अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद वीडियो को व्हाटस एप पर डाल दिया गया। पीड़ित के पिता ने तीनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित पंचायत घर में एक 16 वर्षीय किशोर के साथ उसके ही तीन दोस्तों ने कपड़े उतार दिए। जिसके बाद दोस्तों ने उसके साथ अभ्रदता करते हुए वीडियो बना लिया।
उसके बाद इस वीडियो व्हाटस एप पर डाल दिया गया। जिसकी जानकारी किशोर को मिली तो वह सन्न रह गया। उसने पूरे मामले की जानकारी परिजन को दी। पीड़ित किशोर के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।