दस दिन पहले परिजनों की फटकार से नाराज होकर घर से निकली किशोरी से चार सगे भाइयों ने गैंगरेप किया था। उनके चंगुल से निकलकर भागी किशोरी बदहवास हालत में दौताई के युवक को मिली थी।
पूछताछ के बाद युवक ने किशोरी को उसके गांव के प्रधान को सौंप दिया। घर पहुंचने पर किशोरी ने गांव के चार भाइयों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसको मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 24 नवंबर को परिजनों की फटकार से नाराज होकर घर से निकल गई थी। परिजनों के अनुसार उसको गांव का एक युवक अपने साथ ले गया। वहां पर युवक और उसके तीन भाइयों से किशोरी से गैंगरेप किया।
वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर निगल गई। किशोरी बदहवास हालत में दौताई के एक युवक को मिली। वह उसको लेकर घर पहुंचा और जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के आधार पर युवक किशोरी के गांव पहुंचा और उसको ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया।
परिजनों की पूछताछ में किशोरी ने गांव के ही चार सगे भाइयों द्वारा गैंग रेप करने की जानकारी दी। इसके आधार पर परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद रेप पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
चारों आरोपी भाइयों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ आरके शर्मा का कहना है कि किशोरी परिजनों की डांट फटकार से गुस्सा होकर घर से निकली थी।
उसके बयानों के आधार पर उसके पिता ने गांव के ही चार सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की मेडिकल जांच कराई जा रही है।