फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोरी की मौत

Thu, 22 Jun 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
किशोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धौलाना गुलावठी रोड पर सरकारी ठेके के सामने सड़क पर खड़ी कार के दरवाजा से बाइक टकरा गई। इससे बाइक पर बैठी किशोरी नीचे गिर गई। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक व कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल बेहोशी की हालत में उठाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया और घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

बाइक सवार युवक साजिद पुत्र शमशाद ने पुलिस को बताया कि वह गांव व थाना भोजपुर मोहल्ला नया मदरसा जिला गाजियाबाद का रहने वाला है। गांव से वह अपनी मौसेरी बहन सीबा (14) के साथ अपनी बाइक से मौसेरी बड़ी बहन की सुसराल बझैडा कलां ईदी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


बहनोई नदीम बझैड़ा कलां गांव में मोहल्ला फाजिलपुरा में रहता है। जैसे ही वह धौलाना पहुंचा तो शराब के ठेके के ठीक सामने लाल कलर की एक कार के चालक ने पीछे नहीं देखा और अचानक कार का दरवाजा खोल दिया। इससे उसकी बाइक में टक्कर लग गई और बाइक पर बैठी बहन सीबा नीचे गिर पड़ी।

इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे बुरी तरह रौंद दिया। इससे सीबा की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर दोनों वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

उधर, बझैडा कलां सूचना पहुंचने पर बहनोई नदीम व बहन गुलिस्ता और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भोजपुर सूचना दी। साजिद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी जनक सिंह ने बताया कि वाहन चालकों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें