फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या करने वालों की नहीं लग रही सुराग

Mon, 15 May 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद दलित किशोरी की हत्या करने वालों का सात माह बीतने के बाद बाद भी सुराग तक नहीं लग पाया है। हालांकि अब पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों के डीएनए सैंपल जांच को प्रयोगशाला में भिजवाए हैं।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में दलित मजदूर की दस वर्षीय बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा तीन की पढ़ाई करती थी। 22 अक्तूबर 2016 की दोपहर  में वह पास के जंगल में बकरी चराने गई थी।

देर शाम को बकरियों के आने के बाद भी बच्ची घर नहीं लौट पाई थी। परिजनों के की खोजबीन करने पर उसका अर्द्धनग्न शव चित्तौड़ा जाने वाले रास्ते किनारे खड़ी झाड़ियों में पड़ा मिला था। उसकी गर्दन में उसी की सलवार का फंदा लगा हुआ था।
विज्ञापन


बकरी चराने के दौरान अगवा की गई बच्ची की उसी के कपड़ों से हत्या करने से पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया था। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई थी।

इस मामले में बच्ची के परिजनों समेत दलित समाज के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए थाना और तहसील समेत जिला मुख्यालय का कई बार घेराव भी कर चुके हैं।

इस पर एसपी ने जनपद के तेज तर्रार सीओ और थाना इंचार्ज समेत क्राइम ब्रांच, इंटेलीजेंस, सर्विलांस, स्वाट की संयुक्त टीम गठित की थी। लेकिन सात माह की लंबी अवधि बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई है।

एसओ विनय कुमार आजाद का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची के डीएनए सैंपल लिए गए थे। इनके मिलान के लिए गांव के तीन नव युवकों के डीएनए सैंपल प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर तीनों युवकों में कोई भी बच्ची के साथ हुई घटना में शामिल रहा होगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें