फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण की कोशिश, दो युवक पकड़े

Mon, 15 Feb 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीए की छात्रा को कार में डालकर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने रंगे हाथों दबोच लिया। लोग मामले को अपहरण की कोशिश बता रहे हैं, पुलिस ने मामले को कहासुनी का बताकर रफादफा कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि लड़की के घरवालों ने थोड़ी देर थाने में हंगामा भी किया। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की छात्रा डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की हैं। वह सोमवार दोपहर कॉलेज से लौट रही थी।

कॉलेज से थोड़ी दूरी पर घात लगाकर खड़े दो युवकों ने उसे दबोच लिया और कार में डालकर अपहरण कर ले जाने लगे। छात्रा का चिल्लाना सुनकर राहगीरों और किसानों ने कार को घेर लिया।
विज्ञापन


लोगों ने कार में बंधक बनाकर ले जाई रही छात्रा को मुक्त करा दिया और दोनों युवकों को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में थाने ले गई।

छात्रा के परिजन तथा ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि मामला छात्रा के अपहरण की बजाए मामूली कहासुनी से जुड़ा था। आरोपियों के माफी मांगने पर छात्रा के परिजनों ने छुड़वा दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें