फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट व्यापारी को फिर मिली धमकी

Mon, 15 Feb 2016 10:08 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से फत्तेपुर गांव निवासी सीमेंट व्यापारी सुरेश सिंह को तीन दिन बाद फिर शातिर अपराधी बग्गा सिंह के नाम से धमकी मिली है। व्यापारी से तत्काल 20 लाख रुपये देने को कहा गया है। रात करीब आठ बजे व्यापारी अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। व्यापारी सुरेश सिंह के मुताबिक सोमवार की शाम को उनके मोबाइल नंबर पर दो घंटे के अंतराल में करीब आठ से 10 बार फोन आए। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल पर भी रंगदारी वसूलने के लिए लगातार फोन किया जा रहा है। बता दें कि व्यापारी को बग्गा सिंह द्वारा रंगदारी वसूलने के लिए धमकी मिलने के बाद उसकी तहरीर पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस की ढीलासाजी की वजह से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारी सुरेश सिंह ने सीओ सिटी एमपी सिंह के पास पहुंचकर फिर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें