कोतवाली क्षेत्र के चंडी चौराहे के पास घर के बाहर खड़े युवक पर शुक्रवार देर शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली चला दी। गोली युवक को हाथ को छूते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा में चंडी चौराहे के पास सनी शर्मा रहते हैं। सनी का सलेक्शन दिल्ली पुलिस के लिए हो गया है। बताया गया है कि शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे सनी शर्मा अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।
गोली सनी के हाथ को छूती हुई निकल गई और वह मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के कुछ देर बाद कोतवाल यशवीर सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान घटनास्थल पर भीड़ उमड़ गई।
कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। युवक से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द सच्चाई पता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।