फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगे की अफवाह फैलाने वालों समेत पांच को भेजा जेल

Fri, 05 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो टैक्सी मालिकों में 300 रुपये के झगड़े के बाद कुछ लोगों में सिंभावली सांप्रदायिक बवाल होने की अफवाह दी थी। इससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि सिंभावली गांव के बाहर हाईवे किनारे दुकान करने वाले संजय और तसलीम के बीच टैक्सी बुकिंग की रकम को लेकर बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई थी।

कुछ लोगों ने सांप्रदायिक दंगा होने की अफवाह फैला दी थी। जिला कंट्रोल रूम में फर्जी सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। कई थानों की पुलिस समेत गढ़ और हापुड़ एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


सिंभावली पुलिस ने मारपीट करने वाले तसलीम और संजय पक्ष के विनय तथा ब्रजपाल समेत दंगे की अफवाह उड़ाने वाले चांद और गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें शुक्रवार को गढ़ की एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

एसडीएम केबी सिंह ने पांचों आरोपियों को न्यायिक कस्टडी में जिला जेल डासना भेज दिया। एसओ डीके त्यागी का कहना है कि सांप्रदायिक दंगा होने की अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ना गंभीर मामला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें