फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने नहीं मांगी माफी तो खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

Tue, 09 Aug 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दलित स्वाभिमान रक्षा संघर्ष वाहिनी यूपी पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पर बैठक कर हापुड़ एसपी की ओर से रेप पीड़िता मासूम की पहचान उजागर करने की कड़े शब्दों में निंदा की। पदाधिकारियों ने एसपी से अपनी लापरवाही के लिए लोगों से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन


वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल आजाद ने कहा कि पुलिस ने रेप के आरोपी को दबोचकर सराहनीय काम किया है। लेकिन एसपी ने पीड़िता की पहचान उजागर कर घोर लापरवाही का परिचय दिया है, जिससे पीड़िता के परिजनों की बदनामी हो रही है।

इसके अलावा पीड़िता दलित समाज की बच्ची होने के कारण दलित समाज का भी अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि एसपी की लापरवाही से सर्वोच्च न्यायालय की ओर से रेप मामलों में जारी गाइड लाइन का उल्लंघन भी हुआ है।
विज्ञापन


संस्था ने एसपी की ओर से माफी नहीं मांगे जाने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है। वाहिनी जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश के अलावा रामलाल जाटव, प्रेम प्रकाश, पंकज बौद्ध, मदन जाटव, प्रमोद जाटव, गोपाल जाटव, मंगल जाटव, देवी प्रकाश, सुमेर जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें