फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर

Sat, 07 Jan 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पुलिस ने शनिवार को सपा प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गढ़ रोड पर तेजपाल के कई बैनर व होर्डिंग लगे मिले। फ्लाइंग स्क्वायड के साथ जांच पर निकली एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जिले में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही अलग-अलग पार्टियों से प्रत्याशियों ने जीत के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव आचार संहिता के चलते प्रशासन ने होर्डिंग बैनर आदि हटवा दिए हैं, इसके बाद भी कुछ प्रत्याशियों के होर्डिंग बैनर अलग-अलग स्थानों पर लगे हुए हैं।

शनिवार दोपहर एसडीएम मीनू राणा ने फ्लाइंग स्क्वायड के साथ शहर में होर्डिंग बैनरों की जांच की। इस दौरान उन्हें गढ़ रोड पर कई स्थानों पर हापुड़ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख के होर्डिंग बैनर लगे हुए मिले।
विज्ञापन


बिजली के खंभों और दीवारों पर होर्डिंग लगे हुए थे। ऐसे में सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति व आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में फ्लाइंग स्क्वायड के उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने कोतवाली में तेजपाल प्रमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से प्रत्याशियों की नींद उड़ गई है। एसडीएम मीनू राणा ने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन व सरकारी संपत्ति पर अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर बैनर के मामले में तेजपाल प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नही हैं। मेरे द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है। ऐसा अगर कोई मामला सामने आया है तो अधिकारियों को मुझे पहले नोटिस जारी करना चाहिए था। तेजपाल प्रमुख
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें