फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका लूटकर कैंटीन संचालक को गोली से उड़ाया

Tue, 06 Jun 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कैंटीन संचालक को गोली से उड़ाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में किठौर रोड पर ट्याला गांव के पास मंगलवार दोपहर दो बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शराब के ठेके के सेल्समैन से 20 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद  कैंटीन संचालक को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसको गोली से उड़ा दिया। उसके पास से 170 रुपये बदमाशों ने लूट लिए।
विज्ञापन


सूचना के बावजूद देर से पहुंचने पर ग्रामीण पुलिस से उलझ गए। लोगों ने शव पुलिस से छीनकर सड़क पर रखकर किठौर मार्ग पर जाम लगा दिया। एसपी और एएसपी के समझाने और बदमाशों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन देने पर लोगों ने शव पुलिस को ले जाने दिया।  

देहात क्षेत्र के गांव ट्याला से आगे किठौर रोड पर अंग्रेजी और देशी शराब का ठेका है। मंगलवार दोपहर दो बजे अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश ठेके पर पहुंचे और सेल्समैन बॉबी निवासी गांव खेड़ा बुलंदशहर से शराब की मांग की।
विज्ञापन


वह शराब देने के लिए पीछे घूमा तो बॉबी की कनपटी पर तमंचा लगाकर तीनों बदमाश ठेके में घुस गए। ठेके से करीब 20 हजार रुपये की नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने पास में स्थित  कैंटीन के संचालक रमेश निवासी ट्याला से 170 रुपये लूट लिये।

बदमाश और रुपयों की मांग करने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने रमेश के सीने में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। लूट के बाद बदमाश बाइक से हापुड़ की ओर भाग गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। महिलाओ ने शव पुलिस से छीनकर किठौर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

इसकी सूचना मिलते ही एसपी हेमंत कुटियाल, एएसपी राम मोहन सिंह व एसडीएम अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देने पर ग्रामीणो ने पुलिस को शव पोस्टमार्टम को ले जाने दिया।

इस दौरान करीब आधा घंटा तक किठौर रोड जाम रहा। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम बनाकर लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाश दबोच लिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें