फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत सात लोग घायल

Sun, 23 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
accidents - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हाईवे समेत अलग-अलग मार्गों पर वाहनों की भिड़ंत में चाचा-भतीजे समेत सात लोग घायल हो ग्रए। इनमें से दो लोगों को मेरठ रेफर किया गया है। अठसैनी गांव के पास शनिवार रात में करीब 12 बजे हाईवे किनारे खराब खड़े रोड़ी के ट्रक में कार घुस गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार विनीत, उसका भतीजा गौरव और ड्राइवर राकेश निवासी इज्जतनगर बरेली घायल हो गए। सभी लोग शाहदरा दिल्ली से रिश्तेदार के बेटे की सगाई समारोह में से लौट रहे थे।

दूसरा हादसा, रविवार सुबह करीब 7 बजे गढ़-स्याना रोड स्थित सालारपुर इंटर कॉलेज के पास सड़क पार कर रही नील गाय से बाइक टकरा गई। हादसे में जहांगीराबाद निवासी भूरा सिंह और उनका दोस्त कुलदीप घायल हो गए। दोनों गजरौला में एक निजी कंपनी में काम करने वाले अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन


तीसरा हादसा, रविवार दोपहर करीब ढाई बजे गढ़-मेरठ रोड पर गांव दौताई के पास हुआ, जहां कार को ईंट ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइड मार दी। हादसे में चालक हसरत खां और अगली सीट पर बैठे उनके चचेरे भाई मौमीन निवासी मेरठ घायल हो गए।

दोनों स्याना की साप्ताहिक पैठ में भैंस खरीदने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कुलदीप और गौरव को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
 गढ़ से दिल्ली जा रहे बाइक सवार युवक को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया।  लोगों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली वसंत विहार निवासी दिनेश अग्रवाल गढ़ आए थे। रविवार सुबह वह बाइक से वापस दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही वह निजामपुर बाईपास के पास पहुंचे। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए।

लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घायल को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि अगर कोई शिकायत आती है तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें