केएमपी पर एक ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार ट्रक से टकरा गई। जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मौका देखकर ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार कार्रवाई शुरू कार दी है।
जांच अधिकारी अजीत ने बताया की तावड़ू निवासी संदीप ने शिकायत दी है की वह अपने परिवार सहित गाड़ी में सवार होकर अपने घर जा रहा था जैसे ही वह केएमपी हाईवे पर पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने एक साथ तेज ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी गाड़ी पीछे से ट्रक से जा टकराई जिससे गाड़ी में सवार रामकिशोर, रचना व श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।