फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दंपति समेत सात घायल

Thu, 07 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़-बहादुरगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दंपति समेत सात लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत नाजुक होने पर मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी निवासी भंवर सिंह बुधवार को दोपहर पत्नी सुमन के साथ बाइक से सदरपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे।

स्याना की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यहां के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। एसओ बहादुरगढ़ आरके शर्मा ने बताया कि कैंटर चालक शेखर निवासी मुजफ्फरनगर को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।

दूसरी घटना में गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी निसार और इमरान देर शाम बाइक पर सवार होकर गांव से गढ़ की ओर आ रहे थे। मेरठ रोड पर बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन


घटना में दोनों बाइकों पर सवार निसार और इमरान निवासी दौताई और दूसरी बाइक पर सवार रविकांत, संजू और मुंदर निवासी खिलवाई घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से मुंदर की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें