गन प्वाइंट पर सिक्योरिटी गार्ड को लूटा
- फोटो : Demo Pic
पबला रोड पर मंगलवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर लूट लिया। बदमाशों ने गार्ड से मोबाइल फोन और 2800 रुपये नगद लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश गार्ड को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
वहीं, पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।जानकारी के मुताबिक नंगौला गांव निवासी सतीश गाजियाबाद में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी करता है। मंगलवार रात वह ट्रेन से स्टेशन पर उतरा और साइकिल से गांव जा रहा था।
इस दौरान पबला रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट रोक लिया। बदमाशों ने गार्ड से मोबाइल और 2800 रुपये लूट लिए। वहीं, कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।