फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालय से 11वीं का छात्र लापता

Fri, 25 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडी रोड स्थित संस्कृत विद्यालय से 11वीं का छात्र संदिग्ध हालात में लापता है। छात्र 30 नवंबर से गायब है और उसकी कुछ दिन पूर्व विद्यालय के अन्य छात्रों से मारपीट भी हुई थी। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि छात्र प्रार्थना पत्र देकर छुट्टी लेकर गया था।
विज्ञापन


छात्र के परिजनों का कहना है छुट्टी देने से पहले प्रबंधन को उनसे बात करनी चाहिए थी। परिजनों ने शहर कोतवाली में छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है। सीतापुर जिले के गांव ईरापुर निवासी रामनरेश मिश्रा का बेटा अमित कुमार मिश्रा चंडी रोड स्थित संस्कृत विद्यालय में 11वीं में पढ़ता है।

30 नवंबर से अमित के गायब होने पर रामनरेश शुक्रवार को हापुड़ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर को उनकी अपने बेटे से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। अमित विद्यालय प्रबंध पर पक्षपात का आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन


उसका कहना था कि कुछ छात्र उससे मारपीट करते हैं, लेकिन परिजनों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद कई दिन तक अमित का फोन नहीं लगने पर विद्यालय प्रबंधन से बात की तो परिजन दंग रह गए। विद्यालय प्रबंधन का कहना था कि अमित 30 नवंबर को पांच दिन की छुट्टी का प्रार्थना पत्र देकर घर निकल गया।

वह सीतापुर पहुंचा ही नहीं था। अमित के पिता का आरोप है कि छात्र के छुट्टी लेने के विषय में विद्यालय प्रबंधन ने उनसे वार्ता तक नहीं की। उनका पुत्र विद्यालय आवास में रहता था, इसलिए उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की थी।

ऐसे में बिना परिजनों से बात किए छात्र को छुट्टी कैसे दे दी गई। उन्होंने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने संस्कृत विद्यालय की अव्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

छात्र अमित मित्रा के गांव में नौ नवंबर को वोटिंग थी। अमित के पिता ने फोन कर छात्र को मतदान करने के लिए बुलाया था। अमित के प्रार्थना पत्र पर छुट्टी दी गई थी। अब अमित घर क्यों नहीं पहुंचा,, इसका पता मुझे नहीं है। छात्र के परिजन बिन वजह दबाव बना रहे हैं। - हरशरण शुक्ला, प्रधानाचार्य
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें