पांच दुकानों में ताले और शटर तोड़कर चोर लाखों का सामान ले उड़े। पीड़ित दुकानदारों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन कर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र में हरोड़ा रोड पर गांव रतुपुरा निवासी आरिफ की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोर 15 नए मोबाइल फोन, चिप, रिचार्ज कूपन समेत 26 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने महराज की बाइक मैकेनिक की दुकान से मोटर पार्टस,
रझैड़ा निवासी अशफाक के मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे 11 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने गांव सिंभावली के पास गजेंद्र की हलवाई की दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रखी मिठाई और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से गुस्साए व्यापारी एकत्र होकर मंगलवार को थाने पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापार मंडल नगराध्यक्ष सुरेंद्र कबाड़ी, रियाज सैफी, दिलशाद, राजेंद्र सिंघल, प्रवीन वर्मा, महराज,
आरिफ, विशाल, अशफाक समेत दर्जनों व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं घटनाओं का जल्द खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।