फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रेप किया, अब शादी तुड़वाई

Thu, 13 Oct 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
rape - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
सात माह पूर्व युवती को बंधक बनाकर रेप करने और पीड़िता की शादी तुड़वाने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को दी शिकायत में बताया है कि 13 मार्च को गांव का एक युवक गन प्वाइंट पर उसे अपने घर ले गया था। आरोपी ने चार दिन तक बंधक बनाकर रेप किया।

घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। रेप के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। घर वालों ने 21 जुलाई को मेरठ में उसकी शादी कर दी। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसके पति को रेप और उसके गर्भवती होने की बात बता दी।
विज्ञापन


जिसके बाद पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने घर लौटकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने चार दिन पहले मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

वहीं, एसपी अलंकृता सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें