फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा बीन रही महिला के साथ रेप

Fri, 28 Apr 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड पर कूड़ा बीनने वाली एक महिला को कबाड़ गोदाम में खींचकर एक व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता जैसे तैसे उसके चंगुल से छूटकर थाने पहुंची। यहां उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर एक कूड़ा बीनने वाली महिला सड़क पर कूड़ा बीन रही थी। कूड़ा बीनते हुए वह दिल्ली रोड पर एक कबाड़ गोदाम के पास पहुंच गई। तभी वहां एक व्यक्ति पहुंचा। उसने उसे गोदाम के अंदर खींच लिया।

उसने महिला को डरा धमका कर उसके साथ रेप किया। साथ ही शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट भी की। महिला जैसे तैसे उसके चंगुल से छूटने के बाद थाने पहुंची। पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें