फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला की मौत  

Fri, 28 Apr 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां रहने वाली एक महिला की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पहले हुई मारपीट की घटना में महिला को चोटें आई थीं। पीड़ित पक्ष के शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला की मौत होने का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार करवा दिया। एक गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें दोनों ओर से महिलाएं घायल हुईं थीं। एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मेडिकल कराया था। आरोप है कि दूसरे की शिकायत को अनसुना कर दिया था। इस पक्ष की एक घायल महिला की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों को पोस्टमार्टम न कराने को राजी करने में जुट गई। पुलिस ने काफी देर बातचीत के बाद मृतका के परिवार वालों को अपने पक्ष में कर लिया। शुक्रवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में पूरे दिन लोग महिला की मौत मारपीट में आई चोटों से होने की चर्चा करते रहे। जबकि पुलिस मौत की वजह हार्टअटैक बता रही है। एसओ सेहरामऊ बीके पटेल ने बताया कि जिस महिला की मौत हुई है, उसे कोई चोट नहीं आई थी। महिला की मौत हार्टअटैक से हुई थी। परिवार वालों ने भी बिना कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में पुलिस ने कोई सुलह नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें