गांव बदरखा से संदिग्ध हालात में लापता हुई महिला का तीन सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे गुस्साए महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को कोतवाली का घेराव कर महिला को बरामद करने की मांग की।
लोगों ने जल्द महिला की बरामदी नहीं होने पर तहसील पर बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी विनोद चौहान की पत्नी पूजा (26) दो बच्चों की मां है। वह 11 दिसंबर की देर रात संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी।
तीन सप्ताह बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को गढ़ कोतवाली का घेराव कर लापता महिला को जल्द बरामद करने की मांग की।
लोगों ने जल्द महिला की बरामदी नहीं होने पर तहसील मुख्यालय पर बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। उधर, इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
महिला को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शिवराज, जसवंत, बलबीर, सूबेदार, मांगेराम, सुभाष, हेमंत, करन, होशियार, तिरखा, जयपाल, सूरज, अनिल, राहुल, लोकेश, सतीश समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।