फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की लूट में संदिग्धों के स्केच तैयार

Sun, 08 May 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
sketches - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर कालोनी में फ्लाईओवर के  नीचे शनिवार को दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर दो लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने संदिग्धों के स्केच बनाकर तलाश शुरू कर दी है। हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन


आदर्श नगर कालोनी निवासी योगेश जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता है। शनिवार को वह बैग में दो लाख रुपये लेकर घर से दफ्तर जा रहा था। फ्लाईओवर के नीचे पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग लूटने की कोशिश की।

योगेश के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसी कैमरे में भी कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसी टीवी की डीवीआर को कब्जे में लेकर बदमाशों के स्केच बनाकर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, मामले का खुलासा करने में लगी तीन टीमों ने रात भर कई संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस का दावा है कि बदमाशों के बारे में पुलिस को कुछ ठोस जानकारी मिली है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, देवनंदनी अस्पताल में भर्ती योगेश की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। रात में पुलिस ने उसके बयान के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उधर, सीओ सिटी विशाल यादव का इस बाबत कहना है कि लूट की घटना के बाद लोगों ने बाइक का नंबर भी नोट किया है। बाइक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें