फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से रेप की कोशिश

Sun, 08 May 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
trying to rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर तमंचा दिखाकर महिला से रेप की कोशिश की। महिला की चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी छत से कूदकर भाग गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


गंगा खादर क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति नोएडा में प्राईवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। शनिवार की देर रात को महिला बच्चों के साथ मकान छत पर सोई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया।

युवक इसके छत पर गया और तमंचा दिखाकर महिला रेप की कोशिश करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे गोली मारने की धमकी दी। लेकिन महिला चीख पुकार मचा दी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसियों को आते देख आरोपी युवक छत से कूदकर भाग गया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि युवक ने पुलिस से शिकायत करने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने फोन पर पति को घटना से अवगत कराया है। उधर, डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर ही जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें