फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा करने पहुंचे लोगों पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 23 Nov 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हंगामा करने पहुंचे लोगों पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नगर पालिका परिसर के पास बुधवार को फाइनेंस कंपनी के खिलाफ हंगामा करने पहुंचे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार को दिन निकलते ही नगर पालिका के पास फाइनेंस कंपनी के खिलाफ हंगामा करने के लिए महिलाएं एकत्र होने लगीं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने वहां से कुछ महिला व पुरुषों को हिरासत में ले लिया। इससे वहां मौजूद अन्य लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि पूरा दिन अधिकारी समेत भारी पुलिस बल नगर पालिका परिसर में डटे रहे।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें