फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

Mon, 11 Apr 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सपाइयों ने दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा जिला कार्यालय पर प्रेमी युगल के पकड़े जाने के मामले में सोमवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिला और घटना के दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने  मामले में सीओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल आजाद एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि 06 अप्रैल को दिल्ली रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर एक प्रेमी युगल को पकड़ा गया था।

जबकि तीन युवक भाग गए थे। उनका कहना था कि तहरीर देने के बावजूद इस मामले में कोतवाली में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जो काफी गंभीर विषय है। पदाधिकारियों ने एसपी से इस मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


इस दौरान इकबाल कुरैशी, श्याम सुंदर भुर्जी, महताब, आफताब मंसूरी, इमरान, शकील कुरैशी, साजिद हसन, मोबीन, हारून, मिथलेश गौतम, असीम, आमीर मीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें