फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरुवां में मुनीम से 17 हजार रुपये लूटे

Mon, 11 Apr 2016 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
उरुवां के प्रतापीपुर में सोमवार की दोपहर किराना व्यापारी के मुनीम से बदमाशों ने 17 हजार रुपये लूट लिए। धुरियापार में दुकानदारों को सामान देने के बाद पिकअप से वह बनवारपार जा रहे थे। वारदात के बाद बदमाश धुरियापार मिल की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन


धुरियापार, उरुवां प्रतिनिधि के अनुसार उरुवां कस्बे के रहने वाले धर्म जायसवाल किराना के थोक व्यापारी हैं। सोमवार की सुबह उन्हाेंने ड्राइवर प्रसिद्ध के साथ मुनीम नंदलाल को पिकअप से धुरियापार, बनवारपार के दुकानदारों के यहां सामान पहुंचाने के लिए भेजा था। दोपहर 1:30 बजे धुरियापार में सामान देने के बाद पिकअप से दोनों बनवारपार जा रहे थे।

प्रतापीपुर गांव के सामने बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। ड्राइवर के सीने पर पिस्टल तान गाड़ी से चाभी निकाल खेत में फेंकने के साथ ही नंदलाल के हाथ से बैग छीन लिया। बैग में दुकानदारों से वसूले गए 17 हजार रुपये थे। वारदात के बाद बदमाश धुरियापार मिल की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। प्रसिद्ध ने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया था उसके दूसरे साथी का चेहरा खुला था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें