फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक के साथ बाबूगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
भोलू गैंग के दो बदमाशों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लूटपाट के लिए कुख्यात मिर्ची उर्फ भोलू गैंग में बुलंदशहर जिले के थाना बीबीनगर के तिवड़ा गांव का प्रधानपति भी शामिल है। शुक्रवार रात बाबूगढ़ पुलिस ने प्रधानपति को उसके एक साथी समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उनके पास से चोरी की दो बाइक मिला। दोनों बदमाशों पर लूट और अन्य धाराओं में 43 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम बछलौता नहर पुल पर चेकिंग कर रही थी।

तभी एक बाइक बीबीनगर की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़कर भागने लगे। उन्होंने पुलिस पर फायर भी किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन


दोनों बदमाशों ने बताया कि वह चोरी की बाइक पर हाईवे पर लूट करने जा रहे थे। उन्होंने बाइक को नौ मार्च को मेरठ के थाना टीपीनगर से चोरी किया था। दोनों मिर्ची उर्फ भोलू गैंग के सक्रिय सदस्य भी है।

गिरफ्तार बदमाश हरेंद्र उर्फ राजू पुत्र जगवीर निवासी तिवड़ा गांव थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर और नितिन पुत्र इंद्रपाल निवासी मसौता थाना मसूरी जिला गाजियाबाद है। एसओ ने बताया कि हरेंद्र उर्फ राजू तिवड़ा गांव का प्रधानपति है और थाना बीबीनगर का हिस्ट्रीशीटर भी है।

दोनों खिलाफ विभिन्न थानों में लूट और अन्य धाराओं में 43 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। आरोपियों के पास से एक बाइक, दो तमंचे, खोखा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें