फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो बदमाश किए गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दो बदमाश किए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान दिल्ली रोड स्थित एचपीडीए के समीप कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे कार, मोबाइल व चार हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस उनके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम संयुक्त रूप से दिल्ली रोड स्थित एचपीडीए के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोक लिया।

इस दौरान दो बदमाश कार से उतरकर भाग निकले। जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने कार सहित पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम जीतू उर्फ जितेंद्र निवासी शाहबुद्दीनगर व आकाश निवासी गांव अतरौली थाना भोजपुर बताया है।
विज्ञापन


साथ ही उनसे चार हजार रुपये की नकदी व एक मोबाइल भी बरामद किया है। फरार आरोपियों के नाम प्रमोद निवासी ब्रजघाट व भूरा निवासी गांव समाना धौलाना बताए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने हापुड़ में रामपुर रोड पर 25 फरवरी को एक कार लूट ली थी।

जिसे उन्होंने धौलाना रोड पर जलाकर छोड़ दिया। बदमाशों की निशानदेही पर जली हुई कार को बरामद कर लिया गया है। जबकि, बदमाशों ने 28 फरवरी को भी पिलखुवा में एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस बदमाशों का अपराधिक इतिहास तलाश कर रही है।

दोनों बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बदमाशों से बरामद कार जीतू के एक रिश्तेदार की बताई जा रही है। साथ ही उनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।   

हरा कुटी पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूमते हुए एक युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक अमरोहा का वांछित निकला। सूचना पर आई अमरोहा पुलिस आरोपी को कस्टडी में ले गई।

एसओ बहादुरगढ़ संजीव शुक्ला ने बताया कि डेहरा कुटी पर बाइक पर संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बाइक पर बैठा एक युवक बाइक छोड़कर भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया।

पूछताछ में पकड़े गए युवक अफसार ने बताया कि वह जनपद अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव सियाली का रहने वाला है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर दोपहिया वाहन चोरी करता है।

उसने अपने दूसरे साथी का नाम बिलाल निवासी सियाली बताया है। मामले की सूचना पर थाने पहुंची अमरोहा पुलिस ने अफसार को कस्टडी में लिया। उन्होंने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें